जमशेदपुर : टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी, हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल के रिटायरमेंट होने के बाद आयरन मेकिंग के वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह को ज्वाइंट वर्क्स काउंसिल (जेडब्ल्यूसी) का चेयरपर्सन बना दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने यह बदलाव किया है. उत्तम सिंह को तत्काल प्रभाव से कामकाज संभालने को कहा गया है. जेडब्ल्यूसी काफी अच्छी कमेटी है, जिसमें तमाम समस्याओं का निराकरण किया जाता है. कर्मचारियों और शहर से संबंधित बातें इसमें होती है.











