जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पार्वती घाट बस्ती में हो रही लगातार बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे वहां के लगभग 30–40 घर प्रभावित हो रहे थे और आवाजही में भी परेशानी हो रही थी. सूचना मिलने पर जनता की इस कठिनाई को देखते हुए मंगलवार को उक्त बस्ती का विधायक मंगल कालिंदी ने दौरा किया. इस दौरान विधायक ने तुरंत दो पंप मशीनों की व्यवस्था करवाई, जिससे पाइप की मदद से पानी की निकासी का कार्य जारी है ताकि बस्ती वासियों की समस्या का समाधान हो सके. (नीचे भी पढे़ं)

विधायक ने बताया की विगत दिनों भी उनके निर्देश पर जेएनसी द्वारा नाले और नालियों की सफाई की गई थी और कचरे का उठाव भी किया गया था ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.



