
जमशेदपुरः जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र स्थित गौरी शंकर रोड के अंतिम छोर पर बसे मुस्लिम बस्ती के लोगों ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से इन्होंने नगर परिषद द्वारा परती जमीन पर दुकान और पार्किंग स्थल बनाए जाने का विरोध जताया है. (नीचे भी पढे)
बस्ती वासियों ने बताया कि उक्त परती जमीन बाढ़ प्रभावित इलाका है और यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा शादी- विवाह आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. नगर परिषद की ओर से स्थानीय लोगों की समस्याओं को दरकिनार कर ऐसा निर्णय लिया गया है. उन्होंने जिले के उपायुक्त से इस योजना पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है.






