
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित एबी पैलेस होटल में रविवार देर शाम विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपी टुनटुन सिंह की तलाश कर रही है. इधर हत्या के बाद इलाके में तनाव को स्थिति है. पुलिस द्वारा घटनास्थल के बाहर पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न घटित हो. पुलिस टुनटुन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है. इस मामले में पुलिस टुनटुन की पत्नी, राजू समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सोमवार को विक्रम के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टुनटुन सिंह थाने में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकता है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

पैसों के लेनदेन को लेकर टुनटुन ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर कर दी थी हत्या
टुनटुन सिंह और अमर के चाचा शत्रुघ्न के बीच पैसों का लेनदेन चल रहा था जिसे मृतक विक्रम का भाई अमर देख रहा था. रविवार को भी उसे फोन का बातचीत के लिए होटल बुलाया था. पीछे से विक्रम और संजू भी मौके पर पंहुचे. इसी बीच टुनटुन ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी अमर पर गोली चल दी. बीच बचाव में विक्रम के सीने में गोली लग गई. घटना को अंजाम देने के बाद टुनटुन अपनी कार से मौके से फरार हो गया. परिजन विक्रम को इलाज के लिए टी एम एच ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.













