
जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर में तैयारी जोर- शोर से चल रही है. जिला प्रशासन के निर्देश पर शहरी निकायों के साथ टाटा स्टील की सहयोगी इकाई जुस्को भी नदी घाटों की साफ- सफाई में जुट गई है. सोमवार से ही जुस्को की ओर से स्वर्णरेखा एवं दोमुहानी नदी घाट की साफ- सफाई शुरू कर दी गई है. जुस्को प्रशासन का दावा है कि छठ पर्व से पहले सभी छठ घाटों को दुरुस्त कर लिया जाएगा.




