
जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर डायमंड के द्वारा पीस पोस्टर कांटेस्ट का आयोजन भारत सेवाश्रम आश्रम सोनारी में किया गया। इसका उद्घाटन भारत सेवाश्रम आश्रम के महाराज अजीत, रीजन चेयरपर्सन पूरबी घोष, अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने संयुक्त रूप से किया। इस कॉन्टेस्ट में जमशेदपुर के विभिन्न 10 स्कूलों के 70 बच्चों ने भाग लिया। जज की भूमिका विप्लव राय ने निभायी। पीस पोस्टर कंटेस्ट के संयोजक लायन अरुण कुमार सिन्हा हैं। मुख्य अतिथि महाराज अजीत ने लायंस क्लब द्वारा आयोजित इस तरह के कॉन्टेस्ट की सराहना करते हुए यह कहा कि पोस्टर के माध्यम से विश्व भर में महामारी से उबर कर शांति का संदेश देना बहुत सुकून का कार्य है। इस आयोजन को सफल बनाने में जयदेव महाराज, समिता रक्षित, लायन अरुण सिन्हा, लायन किशोर ओझा का सराहनीय योगदान रहा।













