जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी “उन्नति का पहिया” योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा आठवीं के कुल 9 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई गई. साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.इस योजना से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं.(नीचे भी पढे)

साइकिल वितरण के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा,यह साइकिल सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि आपकी शिक्षा और प्रगति की नई उड़ान है. इसे अपनी पढ़ाई की राह को आसान बनाने और नियमित रूप से विद्यालय आने का जरिया बनाएं.इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार सिंह, शिक्षिका कंचन कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी और सदस्य करनदीप सिंह उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.




