जमशेदपुर : बढ़ती गर्मी से पानी की किल्लत को देखते हुए सोमवार को बागबेड़ा क्षेत्र जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन लोगों ने पानी की समस्या के समाधान के लिए टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया. जिला परिषद 8 के अंतर्गत बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र के 8 पंचायतों में पानी की घोर समस्या है. बागबेड़ा विरोध जलापूर्ति योजना वर्षों से लंबित है साथ ही भाग बड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना में पीने लायक पानी उपलब्ध नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
गर्मी शुरू होते हैं भूमिगत जल का स्तर नीचे होना शुरू हो गया है जिसके कारण चापाकल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. बहुत बड़ी आबादी पानी की समस्या से त्रस्त हो जाती है इस कारण से जनप्रतिनिधियों ने समय के साथ प्रत्येक पंचायत में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में कविता परमार के साथ-साथ मुखिया राजकुमार गोदारा का पंचायत समिति सदस्य शामिल थीं.











