जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीएच एरिया एसएसपी के आवास के बगल के रहने वाले कारोबारी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण के 12 दिन पूरे हो गये है. उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है. इस बीच कैरव गांधी के पिता कारोबारी देवांग गांधी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य बड़े नेता मिलने पहुंचे. पूरे दल बल के साथ वे लोग यहां आये और उनके परिजनों से मुलाकात की और कहा कि पूरा विपक्ष इस मसले पर परिवार के साथ खड़ा है. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा भी उनके साथ रहे. वे लोग वहां आने के बाद परिजनों से मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)
इन लोगों ने डीआइजी और एसएसपी से फोन पर बातचीत की. बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए इन तीनों बड़े नेताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोला. इन लोगों ने बताया कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह फेल है. लोगों की जान खतरे में है. अपहरण और अपराध उद्योग का रुप ले रहा है. अपराधियों को सीधे तौर पर सरकार का संरक्षण प्राप्त है. डीजीपी तक को गलत तरीके से पदस्थापित किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर बताता है कि किस तरह राज्य सरकार चल रहा है.






