
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एम एस “मानस” की उपस्थिति और प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व मे एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी से मिला. इन लोगों ने उनको जमशेदपुर मे क्षत्रिय समाज के प्रबुद्धजनो को टारगेट कर उन्हे झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भेजनें एवं अन्य षडयंत्रो के माध्यम से प्रताड़ित करने के विषय मे विस्तार से जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन मे अभय सिंह की गिरफ्तारी, विधायक सरयू रॉय के समर्थकों के साथ सूर्य मंदिर एवं साकची हनुमान मंदिर मामले मे मारपीट, विगत वर्ष पूर्व दुर्गा पूजा के अवसर पर कोरोना गाइडलाइन के बहाने भाजपा नेता अभय सिंह, आजसू नेता चन्द्रगुप्त सिंह पर गैर जमानतीय धारा लगाकर केस दर्ज करने एवं हाल ही मे भाजपा नेता विकास सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के नेता पप्पू सिंह पर झूठे मामले दर्ज करने के लिए आलोक मे विस्तार से विवरण दिया गया है. ज्ञापन मे सभी बिन्दुओ को ध्यान मे रखते हुए इसे उचित प्लेटफार्म पर रखने एवं ठोस करवाई की मांग भी की गयीं है. ज्ञापन सौंपने वालों मे डॉ एम एस मानस, समरेश सिंह, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष देवांशु शेखर, रवि शंकर सिंह, अभिमन्यु प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सुखदेव सिंह, शुभम सिंह, रौनक सिसोदिया, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, बलदेव सिंह, श्रीकांत सिंह, बिनोद सिंह, अजीत सिंह, पवन सिंह, अर्जुन सिंह, अमर सिंह, संजय सिंह, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे.



