जमशेदपुर : परसुडीह के सरजमदा निवासी एक महिला ने शराब माफिया और उसके साथियों पर गैंगरेप की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि बुधवार को मिहिर गोप, मनोज नायक समेत 10-12 लोग घर में घुस आए. उन्होंने महिला के साथ रेप की कोशिश की. जब महिला का देवर श्याम गोप बचाने आया, तो उसे पिस्टल की नोक पर धमकाया गया. आरोप है कि आरोपियों ने महिला की सास और देवर की भी बुरी तरह पिटाई की. घर का सामान, अलमारी, चावल सब फेंक दिया. मिहिर गोप और मनोज नायक ने जातिसूचक गालियां दीं और कहा कि वह रोज रेप करेगा, कोई रोक नहीं सकता. (नीचे भी पढ़ें)
महिला का कहना है कि आरोपी लोग जमीन विवाद को लेकर भी दबाव बना रहे थे. जमीन पर जबरन निर्माण कार्य हो रहा था, जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.




