जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट के पास एक 22 वर्षीया युवती ने नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के दौरान नदी तट पर मौजूद स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डाल कर युवती को बाहर निकाल लिया. जानकारी के अनुसार, युवती के नदी में कूदते ही दो युवक तुरत पानी में उतरे और उसे सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया. इसके बाद बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि युवती कहां से आई थी और आत्महत्या का प्रयास करने के पीछे कारण क्या था. मालूम हो कि हाल के दिनों में जमशेदपुर में आत्महत्या के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे चिंता का माहौल है.











