जमशेदपुर: रविवार, 14 जून को लक्ष्मीनारायण मंदिर योग केंद्र के द्वारा अपने एक वर्ष पूरे होने पर वार्षिकोत्सव का आयोजन एग्रिको क्लब हाउस में किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिम विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय, क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण, ग्रेजुएट की पूर्व प्राचार्य डा मुदिता चंद्रा, डॉ लक्ष्मी झा, समाजसेवी डॉ पूर्वी घोष, क्रीड़ा भारती झारखंड के प्रांत मंत्री राजीव कुमार उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. अतिथियों के संबोधन के बाद योग केंद्र की साधिकाओं ने विभिन्न ग्रुप में अपने योग का प्रदर्शन किया. रॉयल योग की एक्सपर्ट ग्रुप ने योग का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता सिंह ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉली रानी, खुशबू सिंह, जयंती कुमारी, आभा तिवारी, विभा यादव सोना भट्टाचार्य, प्रीति कुमारी, महानगर मंत्री सुभाष कुमार, प्रभात ,स्वप्न साव,सुखदेव सिंह आदि ने अपना योगदान दिया.







