
जमशेदपुर / रांची : जमशेदपुर समेत पूरे राज्य के जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री को महंगी कर दी गयी है. एक अगस्त से नया रेट को लागू कर दिया गया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर, साकची, सीएच एरिया, बेल्डीह एरिया, सोनारी समेत आसपास के एरिया की जमीन ज्यादा महंगी होगी. करीब 10 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होनी है. इसको लेकर फार्मूला जमीन की रजिस्ट्री में करीब 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होगी. इसी तरह रांची, धनबाद समेत तमाम जिलों में जमीन, फ्लैट और मकान की रजिस्ट्री के रेट में बढ़ोत्तरी की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
राजधानी रांची के शहरी इलाकों में निबंधन शुल्क में न्यूनतम 5 प्रतिशत और अधिकतम 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. निबंधक शुल्क में बढ़ोतरी का सीधा असर रांची नगर निगम क्षेत्र के अलावा बुंडू नगर पंचायत और आरआरडीए के क्षेत्राधिकार वाले इलाकों और सेंसस टाउन के इलाकों की भूमि के मूल्य और रजिस्ट्री फीस पर पड़ेगा. रांची में जमीन की सबसे ज्यादा कीमत चडरी मौजा, रांची मौजा, डोरंडा,हिनू और कडरू में होगी.



