
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भू-माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगभग सभी इलाकों में भू-माफिया सक्रिय हैं और किसी न किसी रूप से सरकार को चूना लगा रहे हैं. बुधवार को ऐसा ही एक मामला बिरसानगर थाना अंतर्गत जो नंबर 6 का आया. जहां स्थानीय लोग जिला मुख्यालय पहुंच जमशेदपुर के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपते हुए नीलडीह के समीप स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट के बगल की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की. बताया गया कि लगभग 15 बीघा जमीन को सुरेंद्र श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, छोटू श्रीवास्तव और नीलमणि थापा द्वारा असामाजिक तत्वों के साथ मिलीभगत कर टाटा कंपनी की जमीन को बेचा जा रहा है. बताया गया कि आधे से अधिक जमीन को भू-माफियाओं ने स्थानीय थाना के मिलीभगत से बेच दिया है. जमशेदपुर के उपायुक्त से बस्तीवासियों ने उक्त मामले पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.





