
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के हवाई पट्टी स्थित सरकारी भूमि पर 4.68 करोड़ की लागत से निर्मित नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रतिष्ठान प्रबंधन का बुधवार को नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित लोधा, सांसद प्रतिनिधि पारथो महतो, सुनाराम हांसदा, विधायक प्रतिनिधि राकेश महंती समेत अन्य नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह प्रतिष्ठान झारखंड के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 में अनुबंधित किया गया था, और चाकुलिया में सर्वप्रथम बनकर तैयार हुआ है. जन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रतिष्ठान में रोजाना 8 टन कचरा से 2-3 टन कंपोस्ट का निर्माण होगा और कंपोस्ट का सेल स्थानीय फार्मर के बीच उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे. मौके पर पार्षद देवानंद सिंह, मलय रुहिदास, शंभू दास, अनंदा बेरा, सुलेखा दास, भाजपा नेता चंदन महतो, गोपन परिहारी, मनोरंजन महतो, त्रिलोचन राणा, मोहन सोरेन,राजेश सिंह, राजेश नामाता, बुबाई महतो, झामुमो के देवाशीष दास, राजा बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.





