• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur yagya : गोलमुरी न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक अनुष्ठान और संगीतमय कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला. सुबह से ही यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन तथा जयघोष से भक्तिमय बना रहा. महायज्ञ के चौथे दिन पंचकुंडीय यज्ञशाला में बनारस से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय आचार्यों की टोली ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया. वैदिक परंपरा के अनुरूप दैनिक पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश पूजन एवं वेदी पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं की सहभागिता से हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ. यज्ञशाला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज और राष्ट्र के सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की. (नीचे देखे पूरी खबर)

महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर मंगलमय जीवन और पारिवारिक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. संध्याकाल में बनारस से पधारे कथावाचक डॉ. मनोज मिश्रा दाऊजी, बक्सर से आए हलचल बाबा तथा वृंदावनधाम से पधारे हिमांशु जी महाराज ने संगीतमय कथा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. कथा के दौरान सुंदरकांड के विभिन्न प्रसंगों, सत्संग की महिमा, सनातन धर्म की परंपरा, भारतीय संस्कृति की गरिमा तथा आदर्श जीवन मूल्यों पर आधारित प्रेरक प्रसंगों का अत्यंत प्रभावशाली वर्णन किया गया. कथाव्यासों ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के पथ पर चलने का संदेश दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

कथाव्यासों के मुखारविंद से निकले भक्ति गीतों और मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे. पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री लक्ष्मीनारायण’ के जयघोष से गुंजायमान रहा. बनारस से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि बिना सत्संग के मनुष्य के भीतर विवेक का उदय संभव नहीं है और बिना प्रभु श्रीराम की कृपा के सत्संग की प्राप्ति भी दुर्लभ है. उन्होंने कहा कि राम कृपा का महात्म्य अनंत है, और जिस जीवन में सत्संग, संस्कार और श्रद्धा का संगम होता है, वही जीवन वास्तव में सार्थक बनता है. (नीचे देखे पूरी खबर)

महायज्ञ एवं कथा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, दैनिक जागरण के संपादक उत्तम नाथ पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. अनिता शर्मा, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राजीव सिंह, ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, सुधीर सिंह, मुकेश शर्मा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह सिरे, मनीष सिंह, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मुन्ना चौबे, बिनोद कुमार सिंह, प्रकाश दुबे समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मंच संचालन आयोजन समिति के सदस्य प्रेम झा ने किया. समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर के नेतृत्व में बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, राजेश सिंह, सोनू चौधरी, शैलेश पांडेय, हरेराम यादव, लाल बाबू यादव, नीरज सिंह, पप्पू यादव, गोपाल शर्मा, शशि सिंह, सन्नी सिंह चौहान, नीरज मिश्रा, प्रवीण झा, अनिल सिंह, देबाशीष झा, त्रिभुवन प्रसाद सिंह, संजय सिंह, सुरेश पांडेय, सुरेश दास, अजय सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Adityapur krishna Janmotsav : आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम, शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा – भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की सबसे बड़ी प्रेरणा
खबर

Adityapur krishna Janmotsav : आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम, शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा – भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की सबसे बड़ी प्रेरणा

September 4, 2026
Jamshedpur border area police action- कपाली में पॉक्सो एक्ट का आरोप गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खबर

Jamshedpur border area police action- कपाली में पॉक्सो एक्ट का आरोप गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 4, 2026
Jamshedpur bhumi pujan : बिरसानगर में शिव बॉयज कमेटी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, विधायक मंगल कालिंदी रहें मौजूद
खबर

Jamshedpur bhumi pujan : बिरसानगर में शिव बॉयज कमेटी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, विधायक मंगल कालिंदी रहें मौजूद

September 4, 2026
Next Post

Saraikela accident : सरायकेला में हाईवे पर टेम्पो और बाइक में टक्कर, चार युवक गंभीर

Jamshedpur crime : कदमा में चेन छिनतई, इलाके में बदमाश सक्रिय

Tata workers union with central minister : टाटा वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला, टाटा स्टील और यूनियन की गौरवशाली विरासत पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News