
जमशेदपुर : जुगसलाई के एमई स्कूल रोड में डेजी स्ट्रीट स्थित डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में 75वां स्वतंत्रता दिवस सोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुनील कुमार अग्रवाल की नन्ही पोती प्रिशा अग्रवाल उर्फ पारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। यह अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहा। ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों व शिक्षिकाओं ने राष्ट्र गान किया। तत्पश्चात चॉकलेट व मिठाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुनील कुमार अग्रवाल, प्राचार्या शिल्पा तापड़िया, आर्या, शिक्षिका स्वीटी साहू, सिमरन, गुलाफ्शां व अन्य उपस्थित थे।





