• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-lockdown-जमशेदपुर में फंसे मजदूरों को बिहार जाने के लिए नहीं हो रही व्यवस्था, मांगे जा रहे पैसे

April 9, 2026
in खबर
0
jamshedpur-lockdown-जमशेदपुर में फंसे मजदूरों को बिहार जाने के लिए नहीं हो रही व्यवस्था, मांगे जा रहे पैसे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जिन मजदूरों के पास खाने को एक दाना नहीं उन मजदूरों को वापस उनके गांव भेजने के एवज में की जा रही है पैसों की मांग. मामला जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरोज कॉलोनी में लॉक डाउन के कारण फंसे बिहार के भागलपुर के सैकड़ों प्रवासी मजदूरों का है. गौरतलब है कि सीमेंट लोडिंग अनलोडिंग का काम करने वाले बिहारी मजदूर अपने गांव जाने को लेकर पिछले महीने की 13 तारीख से ही प्रयासरत हैं, लेकिन जिला प्रशासन की सख्ती के कारण ये अप्रवासी मजदूर वापस नहीं लौट सके. उधर 24 मार्च से जारी लॉक डाउन के कारण इन मजदूरों के पास ना तो खाने का भोजन बचा और ना ही कमाए गए पैसे. स्थिति ये है कि अब इनके भूखों मरने की नौबत आन पड़ी है. वही पिछले दिनों ट्रेन द्वारा प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू होते ही इनके सब्र का बांध टूट पड़ा. इन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री से इन्हें भी इनके गांव भेजे जाने की फरियाद लगाई. हालांकि मीडिया में खबरें आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आई जरूर, लेकिन जिला प्रशासन के हरकत में आने के दूसरे पहलू को जान आप भी हो जाएंगे हैरान. बताया जाता है कि इन अप्रवासी मजदूरों के मामले पर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी को अप्रवासी मजदूरों की सूची बनाने का जिम्मा सौंपा. उधर इन मजदूरों का सहयोग कर रहे मुखिया आफताब की ओर से सभी प्रवासी मजदूरों की सूची जुगसलाई नगरपालिका से पहुंचे कर्मचारी संतोष कुमार सिन्हा को सौंप दिया गया. उधर संतोष कुमार सिन्हा ने आफताब के माध्यम से प्रवासी मजदूरों तक यह सूचना भिजवाई की जिला प्रशासन प्रवासी मजदूरों के लिए बस की व्यवस्था कर देगी, लेकिन उसमें तेल का खर्च मजदूरों को ही वहन करना पड़ेगा. ऐसे में मजदूर किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए. वैसे कुछ मजदूरों ने जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया, लेकिन कुछ मजदूर जिनके पास फूटी कौड़ी भी नहीं बची वे ठगे महसूस कर रहे हैं. वैसे इस संबंध में जुगसलाई नगरपालिका के कर्मचारी संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके द्वारा यह प्रस्ताव वरीय अधिकारियों के कहने पर मजदूरों को दिया गया है. ऐसे में सवाल यह उठता है, कि आखिर सरकार के कथनी और करनी में इतना बड़ा फर्क कैसे हो सकता है. एक तरफ प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में उनके घरों तक पहुंचाने का दावा किया जा रहा है. दूसरी तरफ जमशेदपुर जिला प्रशासन इन अप्रवासी मजदूरों को इनके गांवों तक पहुंचाने के एवज में तेल के लिए पैसों की मांग कर रही है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान
खबर

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान

October 31, 2026
Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत
खबर

Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत

October 31, 2026
tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी
खबर

tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी

October 31, 2026
Next Post
लॉकडाउन से परेशान युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, नोवामुंडी के संग्रामसाई स्थित क्वार्टर में रह रहा था, पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर श्यामपुर से पंडाल निर्माण का कार्य करने आया था

लॉकडाउन से परेशान युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, नोवामुंडी के संग्रामसाई स्थित क्वार्टर में रह रहा था, पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर श्यामपुर से पंडाल निर्माण का कार्य करने आया था

कोविड-19 संक्रमण काल में टेलीमेडिसिन बहुत ही उपयोगी : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

कोविड-19 संक्रमण काल में टेलीमेडिसिन बहुत ही उपयोगी : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

डांगुवापोसी रेल क्षेत्र में जगन्नाथपुर डीएसपी ने चलाया जनजागृति अभियान, जान माल की रक्षा के लिए अधिकारियों के साथ की सुरक्षा बैठक

डांगुवापोसी रेल क्षेत्र में जगन्नाथपुर डीएसपी ने चलाया जनजागृति अभियान, जान माल की रक्षा के लिए अधिकारियों के साथ की सुरक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News