
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को मद्रासी सम्मेलन के प्रबंधन समिति सदस्य जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात की. इस दौरान समिति के अध्यक्ष एमएसवी शिवा, सचिव एस श्रीराम, समिति के सदस्य एआर गोपालन और एमएससी शिवा सांसद से मिले. उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंपते गया. ज्ञापन सांसद के माध्यम से रेल मंत्रालय को भेजा गया. जिसमें बताया गया कि टाटानगर से चेन्नई के लिए नयी ट्रेन सीधी बहाल की जाये, जो प्रतिदिन टाटानगर से बैंगलुरू के लिए चले. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इससे पूर्व भी एक बार 29 सितंबर 2022 को इस विषय में ज्ञापन सौंपा जा चुका है, जिसमें टाटानगर से चेन्नई के लिए सीधी ट्रेन बहाल करने की मांग की गयी थी. वहीं गुरुवार को पुन: इस विषय को लेकर सांसद से मिला गया है और उन्हें नयी ट्रेन सेवा बहाल करने की मांग की गयी है.




