जमशेदपुर : जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर के बिष्टुपुर स्थित कचहरी बाबा मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा मंगलवार को जमशेदपुर एसएसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया. इस मामले में मंदिर के पुराने सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर एके पाठक ने बताया कि सिदगोड़ा के न्यू टाटा लाइन के रहने वाले अधिवक्ता श्रीराम दूबे ने मंदिर पर अवैध कब्जा किया हुआ है. वहीं कमेटी के सदस्यों के साथ गाली गलौज, मारपीट, रंगदारी और जान से मारने की धमकी के साथ-साथ मंदिर के नाम पर अवैध वसूली और मंदिर से दो गाय को चोरी छिपे कसाई के पास बेचने का भी गंभीर आरोप लगाया है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
इसके लिए अध्यक्ष मंगलवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है. मंदिर कमेटी के डॉक्टर एके पाठक ने बताया कि उस पर जबरन कचहरी बाबा मंदिर में अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है. वहीं वे खुलेआम मंदिर कमेटी के सदस्यों और पुजारी को धमकी देते रहते है. वहीं उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रीराम दूबे द्वारा मंदिर कमेटी के सदस्यों या पुजारी को मंदिर में घुसने से पहले रंगदारी के रुप में प्रत्येक सप्ताह 5 हजार रुपये देने का भी प्रावधान बनाया है. जो नियम कमेटी के खिलाफ है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं किसी भी पर्व त्योहारों के अवसर पर होटल मालिक, कंप्यूटर आपरेटर, चाय बेचने वालों से रंगदारी और लाखों रुपये की वसूली किया जाता है. उनकी एसएसपी से मांग है कि वे अधिवक्ता राम दूबे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए कचहरी बाबा मंदिर को अवैध कब्जा, अवैध वसूली से मंदिर कमेटी को मुक्त करवाये. उन पर लगभग एक वर्ष से वकालत पेशा से संबंध न रखकर मंदिर पर अवैध कब्जा किया गया है. इस मामले में अभी तक श्रीराम दूबे का पक्ष नहीं लिया जा सका है.













