
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की है. जहां जिला प्रशासन की ओर से मानगो नगर निगम क्षेत्र के मानगो- डिमना रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों को हटाया गया है. उधर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यवाही में सैकड़ों दुकान से अतिक्रमण हटाया गया. इस अभियान का नेतृत्व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया. वहीं उन्होंने बताया, कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने बताया, कि कई बार अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानदारों के मालिकों को सूचना दिए जाने के बाद भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आए दिन सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. साथ ही दुर्घटनाएं भी होती है.





