
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती में बीते दिनों बम बनाने के दौरान विस्फोट मामले में घायल भुवनेश्वर की भी मौत हो गई. इधर मौत के बाद टीएमएच प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को बिल बकाया होने के कारण शव देने से इंकार कर दिया. मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान भुवनेश्वर की मौत के बाद बुधवार को मृतक के परिजन शव लेने टीएमएच पहुंचे थे.
शव नहीं मिलने से परिजनों मे आक्रोश है. थोड़ी देर के लिए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया. हालांकि अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव नहीं सौंपा है. बता दे कि बीते दिनों मानगो की डिमना बस्ती में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया था, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे, इलाज के दौरान विश्वनाथ की मौत पूर्व में ही हो चुकी है, मंगलवार को भुवनेश्वर की भी मौत हो गई.












