
आदित्यपुर : कल्याण विभाग की ओर से सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित आर्का जैन यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों को दी जा रही स्कॉलरशिप की जांच को लेकर एक टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में भेजी गयी. जहां बुधवार को सरायकेला एसडीओ के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य पदाधिकारी आर्का जैन यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे. वहां उन्होंने विभागीय आदेश के तहत मांगी गई सूचनाओं से संबंधित फाइलों की मांग की. हालांकि बुधवार को जांच पूरी नहीं हो सकी है. इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी केंपस काफी बड़ा है और इसमें काफी एक्टिविटीज संचालित होती हैं. जिसका एक दिन में जांच करना संभव नहीं है. वहीं यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग किया जा रहा है. हालांकि जांच टीम के पहुंचने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया. वैसे सभी को जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार है.













