जमशेदपुर : होली और शब ए बरात को लेकर मानगो के वन विभाग गेस्ट हाउस में बुधवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए. इसके अलावा एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा, डीएसपी, मानगो थाना प्रभारी, उलीडीह थाना प्रभारी, आजाद नगर थाना प्रभारी और मानगो नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों समुदाय के लोगों ने शब ए बारात और होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला लिया है. केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मतलूब अनवर खान ने बताया कि होली 8 मार्च को है और शब ए बरात 7 मार्च को है. दोनों समुदाय के लोग आपस में तालमेल बैठाकर दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे. होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ. सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद भी दी.











