जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के पार्षदों ने वार्ड विकास, जनसुविधाओं में सुधार और निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा है. (नीचे भी पढ़ें)
पार्षदों की प्रमुख मांगों में पार्षदों के बैठने की समुचित व्यवस्था, जन समस्याओं का त्वरित समाधान, सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता, मासिक बोर्ड बैठक, प्रत्येक वार्ड में सुपरवाइजर की नियुक्ति, वार्ड समितियों का गठन, सामुदायिक भवनों को वार्ड कार्यालय के रूप में उपलब्ध कराना, स्टैंडिंग व जोनल कमेटियों का गठन तथा सभी वार्डों को समान व पारदर्शी काउंसिलर फंड आवंटित करना शामिल है. पार्षदों ने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य निगम की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और जन हितकारी बनाना है.




