
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को जेल भेजा है. इसके तहत मानगो पुलिस ने ग्राहकों का सिलपैक नामक नन बैंकिंग संस्था में अपने परिजनों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन कराने वाले जमशेदपुर के बिरसानगर हुरलुंग जोन नंबर 6 निवासी शांतनु देव को गिरफ्तार किया है. शांतनु देव के खिलाफ सौरभ दासगुप्ता ने एक केस दायर किया था, जिसके आधार पर उसको गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर, मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले मानगो कुंवर बस्ती निवासी राजेश कुमार तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से अवैध तरीके से एक गोली भी बरामद किया गया है. इसके अलावा ब्राउन शुगर भी जब्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह बिजली चोरी के मामले में मानगो दाइगुट्टू के शार्दूल फैक्ट्री के पास रहने वाले अनिल प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसको लेकर 2021 में एक केस दायर किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

इधर, मानगो पुलिस ने 2 जुलाई को एम सतीश नामक व्यक्ति के घर हुई चोरी के मामले में मानगो दाइगुट्टू रोड नंबर 1 शार्दूल फैक्ट्री के पास रहने वाले कृष्ण कुमार उर्फ सोनु को गिरफ्तार कर लिया है. सोनु के पास से चोरी के सामान भी जब्त किये गये है.




