जमशेदपुर : मानसून दस्तक दे रहा है. गर्मी समाप्ति की ओर है. उसके बावजूद मानगो में पानी की किल्लत भरी समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है. मानगों में बनाए गए सभी 36 वार्ड के लोग बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं. लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि दो नए मोटर खरीदने के लिए विधानसभा में प्रश्न दागा गया है ? यूको बैंक के बगल में नई टंकी का उदघाटन किया गया है ? शायद पानी की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगा लेकिन स्थिति सुधरने के बजाए दिन पर दिन और बिगड़ते चली जा रही है. जिम्मेदार अधिकारी नींद में सोए हुए हैं. कैसे लोगों को शुद्ध स्वच्छ पानी उनके निजी कार्य के लिए मिले इसकी चिंता किसी को नहीं है. मानगो के लोग पूरे सप्ताह भर स्नान नहीं करते हैं. पानी ढोने और खरीदने के कारण लोगों का रोजगार छूठ गया है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों ने पेयजल स्वच्छता विभाग के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में टायर से आग जलाकर तपिश देकर सोए हुए अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया. कार्यक्रम का नेतृत्व विकास सिंह कर रहे थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा,शिव साहू,पंकज गुप्ता, सुजीत पाण्डे,मधुगुल अंसारी, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद सबीर हुसैन, विजय ठाकुर, अतानु हजारे,संजय सिंह,पंकज कुमार,संजय कुमार सिंह, डॉ एन के सिन्हा, शिव ठाकुर, वीरेंद्र साहू, दुर्गा दत्ता, विजय महतो सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.











