रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में गुरुवार को जमकर बारिश हुई. इस दौरान जमशेदपुर समेत आसपास के जिलों में 12 बजे के बाद मौसम बदला. जहां करीब 3.30 बजे से आसपास आसमान में काली घटाओं ने डेरा जमा लिया और फिर झमाझम बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली. पूर्वानुमान अनुसार बारिश का यह दौर 28 मई तक जारी रहेगा. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के ज्यादातार इलाकों के मौसम में यह बदलाव देखने मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर लोग मॉनसून का भी बेसब्री से इतजार कर रहे है. भारत में जल्द ही मॉनसून दस्तक देगा. मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष 25 मई तक मॉनसून केरल में एंट्री दे देगा. आमतौर पर मॉनसून की केरल में आने की तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार समय से काफी पहले ही मॉनसून की झमाझम बारिश देखने को मिलने लगेगी. केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद 10 से 12 दिन बार इसका प्रवेश झारखंड में होगा. झारखंड में 5 से 7 जून के बीच मॉनसून दस्तक देगा. इससे पहले भी आइएमडी ने भविष्यवाणी किया था कि मॉनसून 27 मई तक आ सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार को इन जिलों में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश की संभावना – झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.











