जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीताडीह ग्रामसभा में सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी शहादत दिवस पर याद किया गया. ग्रामीणों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित की. साथ ही उनके बताए गए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया.इस दौरान आंदोलनकारी नंदा तांती ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों को उचित सम्मान प्रदान करें,यही भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही साथ पेसा कानून लागू करने और जल जंगल जमीन की रक्षा करने की भी मांग की. इस अवसर पर ग्रामसभा के कोषाध्यक्ष इदन टोपनो, सचिव डानियल आईन, जोगेंद्र राव, पंसस लक्ष्मी बोदरा, पूर्वी कीताडीह मुखिया जोबा मार्डी, सुकमति तिरिया, संजय बारला, उत्तरी कीताडीह मुखिया मनोज मुर्मू, मनोज सुंडी, खेला सोरेन, रीना जारिका समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.











