जादूगोड़ा: पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी में सोमवार को बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस मनाया गया. इधर इस मौके उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी गयी. इधर इस अवसर पर पर्यावरण चेतना केंद में एक समारोह आयोजित की गयी. जहां केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार ने बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद कर उन्हें नमन किया व पुष्प अर्पित किया तथा कहा कि उनके संघर्ष के बदौलत ही जल, जंगल, जमीन समेत जीविका बची हैं व छोटा नागपुर काश्तकार अधिनियम बना. उन्होंने आगे कहा कि जमीन से आदिवासी बेदखल हो रहे है, जीविका को नष्ट किया जा रहा. ऐसे में उनके बताए रास्ते में चलने की नई पीढ़ी को सलाह दी. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह में उपस्थित लोग: इस समारोह में पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार, सचिव विभीषण सरदार, जयपाल सिंह सरदार, जोबा टुडू, लक्ष्मी सिंह, मालती सरदार, अनिता सरदार, गौरी सरदार, सुरेश सरदार, आनन्द सरदार, धनंजय महतो, उदय टुडू, वनमाली महतो ने शिरकत की.











