जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की होली महोत्सव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें होली के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. लौहनगरी के विद्वान पुरोहितों के मुताबिक भद्रा और चंद्र ग्रहण को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. शाखा महामंत्री बबलू अग्रवाल मिनी ने बताया कि डांडा रोपण 01 मार्च 2026 को संध्या 04:00 बजे से साकची आमबगान मैदान में होगा. होलिका दहन 02 मार्च 2026 को मध्य रात्रि 01: 30 बजे से साकची आमबगान मैदान में होना सुनिश्चित है. (नीचे भी पढ़ें)

सामुहिक होली छारंडी 04 मार्च 2026 को प्रातः 09:00 बजे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 04 मार्च 2026 संध्या 6:00 बजे से धालभूम क्लब साकची में आयोजित होगा. बैठक का संचालन सन्नी संघी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बबलु अग्रवाल ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में शाखा अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, महामंत्री बबलु अग्रवाल मिनी, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पुर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संभु खन्ना, बजरंग अग्रवाल, सावरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका, मुरारीलाल अग्रवाल, निर्मल पटवारी, दीपक चेतानी, कुशल गनेड़ीवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, राहुल चौधरी, प्रमोद खन्ना, नरेश सिंघानिया, बिमल जालान, गिरधारी खेमका, भोला चौधरी, रमेश मुनका, लखन मुनका, भरत प्रकाश अग्रवाल, पुरषोत्तम जोशी, बसंत जोशी, दीपक जोशी, रवि जोशी, अमित शर्मा, मंजू खंडेलवाल, राखी अग्रवाल, खुशबू कांउटिया, निशा सिंघल, अनिता अग्रवाल इत्यादि समजबन्धुगण उपस्थित रहे.



