
जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए होली के शुभ अवसर पर ‘आनंद सब के लिए’ प्रोग्राम के अंतर्गत बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम के बच्चों के बीच मिठाई का पैकेट एवं गुलाल देकर होली का पर्व मनाया गया. हिंद आश्रम के बच्चों के साथ होली मना कर शाखा के सदस्य काफी खुश एवम संतुष्ट थे. यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष रवि गुप्ता के नेत्रत्व में किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शाखा के संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, अंशुल रिंगासिया, आनंद अग्रवाल, मेघा रिंगासिया, विजय सोनी आदि का योगदान रहा.











