
जमशेदपुर: सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अग्रणी युवा संगठन मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा ने चाइल्ड एजुकेशन एडॉप्शन ड्राइव का आयोजन कर अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिस्टुपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित बच्चों समाज एवं अन्य समाज को उनकी एक साल की शिक्षा को अपनाकर शैक्षिक अवसर प्रदान करना था. इस पहल में तीन प्रसिद्ध इंग्लिश मीडियम स्कूल के सम्मानित प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी गई जो की एआईडब्ल्यूसी , अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस, बारीडीह, केरला समाजन मॉडल स्कूल, गोलमुरी और राजेंद्र विद्यालय,साकची शामिल है. कार्यक्रम की सफलता अचीवर्स शाखा के सभी सदस्यों, आज के आयोजन के प्रायोजक श्रीमती मंजू देवी, रमेश कुमार अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला सरायवाला, श्रीमती सुमन अग्रवाल रिंगसिया, आदर्श अग्रवाल और जंक्शन रेस्तरां के योगदान और प्रयासों से संभव हो सका. इस आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महासचिव सार्थक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुगम सरायवाला, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स केअध्यक्ष विजय आनंद मूनका आदि ने अहम भूमिका निभाई. मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा ने स्कूलों के सहयोग से कुल सात योग्य बच्चों को एक वर्ष की शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया.(नीचे भी पढ़े)

व्यापक स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए इन बच्चों को उनकी शैक्षिक यात्रा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहायता और संसाधन प्राप्त होंगे. इस कार्यक्रम में एआईडब्ल्यूसी, अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रतिनिधि प्रियरंजन दत्ता और अब्राहम अम्बाट्टू लुईस की उपस्थिति थी, जिन्होंने केरला समाजम मॉडल स्कूल का प्रतिनिधित्व किया. प्रतिनिधियों ने बच्चे के भविष्य को आकार देने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को स्वीकार करते हुए इस पहल के लिए अपना उत्साह और समर्थन व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन केक काटकर स्थापना दिवस मनाकर किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, सचिव अशुंल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष आदित्य जजोदिया, संयोजक अमित कुमार अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, आनंद अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, मेघा चौधरी, नेहा अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, विनीत बोरा, आदर्श अग्रवाल, विजय सोनी, उत्कर्ष अग्रवाल, शिव चौधरी, महेश कुमार, सौरभ अग्रवाल आदि का योगदान रहा.





