
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के कुमरूम बस्ती नीचे टोला की रहने वाली युवती 25 वर्षीय गुड़िया सिंह सरदार ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना के समय घर में कोई नहीं था. घटना सोमवार की है. बताते हैं कि गुड़िया सिंह सरदार की मां लक्ष्मी सिंह सरदार शाम को मजदूरी कर घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था. पड़ोस के एक किशोर को दीवार में बड़ा सा छेद कर उसके जरिए अंदर भेजा गया. इसके बाद दरवाजा खुला तो लोग अवाक रह गए. अंदर गुड़िया सिंह सरदार की लाश फंदे से लटक रही थी. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गुड़िया सिंह सरदार का विवाह 1 साल पहले ही आदित्यपुर में हुआ है. वह रविवार को ही ससुराल से मायके आई थी. बताते हैं कि घटना की जानकारी मिलने पर आदित्यपुर से उसका पति बबलू भी कुमरूम बस्ती पहुंच गया गुड़िया सिंह सरदार ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






