
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना को लेकर एक बार फिर से प्रशासन एक्टिव हो गई है. बीते दिनों ही जेएनएसी की ओर से मास्क चेकिंग अभियान चलाकर लोगों से जुर्माना वसूल किया गया था. मंगलवार को भी प्रशासन की ओर से प्रमुख चौक चौराहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कई लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. ऐसे लोगों से 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया और मास्क पहनकर चलने की हिदायत भी दी गई. इधर परसूडीह में भी सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव की ओर से सड़क किनारे बिना मास्क पहनने वालों को सख्त हिदायत दी गई. यह अभियान सोनारी, कदमा, परसूडीह, बिष्टुपुर, टेल्को और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में चलाया गया.












