जमशेदपुर : रंगों का त्योहार होली के अवसर पर जेआरडी के मॉर्निंग वाकिंग ग्रुप के सदस्यों ने साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया. ग्रुप के सदस्यों ने अबीर और रंग लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी और साथ मिलकर विभिन्न पकवानों का आनंद लिया. इस अवसर पर समाजसेवी व व्यवसायी अशोक गोयल ने मॉर्निंग वॉकिंग ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया. श्री गोयल ने बताया कि ग्रुप के सदस्य प्रति वर्ष मिलकर होली का त्योहार मनाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से मॉर्निंग वॉकिंग ग्रुप के एके मिश्रा सहायक आयुक्त (आबकारी), टॉफिक डीएसपी कमल किशोर, आनंद मिश्रा इंस्पेक्टर स्पेशल ब्रांच, केएन मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक (सेवानिवृत), सीताराम उपायुक्त वाणिज्य कर (सेवानिवृत्त), समाजसेवी व व्यवसायी महेश अग्रवाल, आशु दोदराजका, अजय भालोटिया, दीपक पंचनिया, रवि जायसवाल, बंटी अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, नंदजी प्रसाद, हरि किशोर तिवारी सहित अन्य कई सदस्य मौजूद थे.












