जमशेदपुर: गम्हरिया के धतकीडीह की रहने वाली महिला पदमा देवी की शनिवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. इसके बाद पदमा देवी के बेटे ने एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर व नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पदमा देवी के बेटे ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को 3 दिन पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था.(नीचे भी पढे)
उसकी मां को पैरालिसिस अटैक पड़ा था. बेटे का कहना है कि जब भी वह हालत ज्यादा खराब होने पर नर्स को बुलाने जाता तो नर्स कहती थी आधे घंटे बाद आएंगे. अभी बिजी हूं. इसी तरह डॉक्टरों ने भी लापरवाही की. उसका कहना है कि मामले की जांच हो और डॉक्टर व नर्स पर कार्रवाई हो.











