
जमशेपदुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक बार फिर से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है. वैसे इस बार यहां के जेएनएम अस्पताल की व्यवस्था से नाराज हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल में 90 जेएनएम हैं. जिनमें से 15 जेएनएम का कोरोना जांच हुआ था, जिसमें 9 जेएनएम पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद यहां प्रशिक्षण ले रहे सभी जेएनएम में हड़कंप है. इन्होंने अस्पताल प्रशासन से छुट्टी दिए जाने की मांग की है. इनका कहना है कि संक्रमित पाए गए जेएनएम के साथ ये सभी काम कर रहे थे, और इन्हें डर है कि कहीं इनका रिपोर्ट भी पॉजिटिव ना आ जाए. वैसे इनसे काम नहीं लिया जा रहा है. ये सभी हॉस्टल में रह रहीं हैं. अब देखना ये है, कि अस्पताल प्रशासन इनकी मांगों पर क्या निर्णय लेती है. वैसे अस्पताल के अधीक्षक में भरोसा दिलाया है कि इनकी मांगों को उचित जगह पर रख दिया जाएगा निर्णय प्रबंधन को लेना है.






