
जमशेदपुर : जमशेदपुर में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के आदेश पर जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण इलाके में ताबड़तोड़ छापामारी अभियान जिला टास्क फोर्स द्वारा चलाया गया है. सोनारी क्षेत्र में बीती रात यानी रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में जिला टास्क फोर्स की ओर से छापामारी अभियान चलाया गया. इस टास्क फोर्स में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी और खनन इंस्पेक्टर राहुल कुमार समेत अन्य लोग शामिल है. इन लोगों ने सोनारी क्षेत्र में गुजरने वाली बड़ी गाड़ियों डंपर, ट्रक, ट्रेलरों की जांच की, जिसमें कुल 12 गाड़ियों को जब्त किया गया. इसमें से दस गाड़ियों में बालू लदा हुआ था और ओवरलोडिंहग था. सबमें बंगाल से बालू आ रहा था, जिसमें 400 सीएफटी बालू का चालान था, जिसमें कुल 550 सीएफटी बालू लदा हुआ था. इसके अलावा दो डंपर भी जब्त किया गया, जिसमें कोयला लदा हुआ था. कोयला की गाड़ियों में फरजी चालान के जरिये कोयला की ढुलाई हो रही थी, जिसके एक्सपायर दस्तावेज था.
इसके अलावा पोटका क्षेत्र में भी विभाग की ओर से छापामारी की गयी है, जिसमें दो गाड़ियों को जब्त किया गया, जिसमें एक गाड़ी को जब्त किया गया, जिस पर बालू लदा हुआ था और दूसरी गाड़ी में चिप्स लदा हुआ था. इस मामले में पुलिस की ओर से एफआइआर दायर किया गया है. पुलिस के सहयोग से खनन और परिवहन विभाग की ओर से जांच की जा रही है.
बरामद की गयी गाड़ियां और जब्त माल का विवरणी :
- हाइवा-जेएच05बीडब्ल्यू-2257-बालू 520 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच 05सीए-2257-बालू 532 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच05सीजे-3372-बालू 542 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच05सीएन-3056-बालू 520 सीएफटी लदा था
- हाइवा-एनएल02एन-9050-बालू 526 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच01सीएफ-3038-बालू 534 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच05सीएफ-6011-बालू 538 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच05डब्ल्यू-2607-बालू 540 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच05बीवाइ-5919-बालू 650 सीएफटी लदा था
- हाइवा-जेएच05सीसी-9202-बालू 632 सीएफटी लदा हुआ है
- हाइवा-जेएच01बीटी-0711-कोयला लदा था
- हाइवा-जेएच05एएच-5855-कोयला लदा हुआ






