जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को पुराना कोर्ट गोलचक्कर के पास संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें संविधान निर्माता की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला है. यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान की शक्ति दी है.











