
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित खुंटाडीह से गायब 17 वर्षीय किशोरी का पुलिस ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल करवाया. मेडिकल के बाद किशोरी को न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां युवती का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया. बयान दर्ज कराने के बाद युवती को सोनारी स्थित चाईल्ड़ केयर सेंटर ले जाया गया. यहां किशोरी को परिजनों को सौंपने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बता दे कि किशोरी को 7 दिसंबर की शाम मानगो निवासी युवक ने अपहरण कर लिया था. पुलिस ने घटना के पांच दिनों बाद किशोरी को युवक के साथ धनबाद जिले के पास से बरामद किया था. पुलिस ने रविवार को युवक को जेल भेज दिया था.




