
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के लापता सुपरवाइजर संजय चुटेल के परिजनों ने शुक्रवार सुबह कदमा थाने पर सुपरवाइजर की सकुशल बरामदगी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. आपको बता दें, कि संजय चुटेल सुसाइडल नोट छोड़ 24 घण्टे से घर से लापता है.
सुसाइडल नोट मे सीनियर अधिकारियों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है. वैसे संजय के अलावा अन्य चार कर्मियों को भी काम से हटाया गया है. इसको लेकर कदमा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बाद भी अब तक संजय का कोई अता पता नहीं चला है, जिसको लेकर परिजनों में तरह-तरह की आशंकाएं उठ रही है.
इधर परिजनों ने सीनियर सौरभ कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की और कदमा थाना पर जोरदार प्रदर्शन किया. इन लोगों ने जमकर हंगामा किया और मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर संजय को बरामद किया जाए.
दूसरी ओर परिवार और पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी कुछ बोलने की हालत में नही है.




