जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस के ट्यूब डिवीजन के पास स्थित मुखी बस्ती निवासी मित्रो पात्रो के 24 वर्षीय पुत्र शिव पात्रो कई दिनों से घर से लापता है. वह घर से 26 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे आधार कार्ड में सुधार करवाने निकला था, जो अब तक घर नहीं लौटा. युवक के पिता ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र शिव पात्रों 26 सितंबर की सुबह 10 बजे घर से आधार कार्ड में सुधार के लिए निकला था. उस दिन वह सफेद टी शर्ट और मेहेंदी रंग का पैजामा पहना हुआ था . (नीचे भी पढ़ें)
वह दस बजे गया उसके बाद घर नहीं लौटा. वे पहले अपने स्तर से आस-पास के रिश्तेदारों व जानकारों के यहां खोजबीन की. नहीं मिलने पर उन्होंने बर्मामाइंस थाने में गुमशुदगी रपट दर्ज करायी. पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी है. वहीं पिता ने आम लोगों से भी गुहार लगायी है कि यदि वे उनको पुत्र को कहीं देखते है तो इसकी सूचना तुरंत घर वालों को 6206422236, 9234338731, 9279010968 नंबर पर दें.














