जमशेदपुर:जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र के ईदगाह मैदान में 200 केवी के ट्रांसफर्मर का उदघाटन किया. इससे पूर्व वहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक का स्वागत किया. मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं. (नीचे भी पढ़े)
जो भी समस्याएं उनकी संज्ञान में आती है, पूरे दायित्व के साथ उनका समाधान करते है.जुगसलाई विधानसभा के कई क्षेत्रों में विकास की जरुरत है. प्राथमिकता के आधार पर वहां पर विकास का काम होगा. साथ ही साथ जिन इलाकों में मुलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. वहां पर हर हाल में उन सुविधाओं के लिए काम किया जाएगा.



