जमशेदपुर:झारखण्ड सरकार अनाबद्ध निधि से स्वीकृत योजना-जिला अनाबद्ध योजन अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा के सरकारी मध्य विद्यालय हुरलुंग जमशदेपुर में 36 लाख 68 हजार के लागत से 04 (चार) अतिरिक्त वर्गकक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक मंगल कालिंदी ने किया. ठेकेदार से विधायक ने कहा की गुणवत्तापुर्ण कार्य कर के योजना को ससमय पुरा करें.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक ने कहा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है. हेमंत सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है चाहे वह छात्र हो, मजदूर हो, युवा हो, किसान हो या महिला सभी के प्रति ध्यान रखते हुए काफी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है.














