जमशेदपुर:बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के आमझोर गांव का विधायक मंगल कालिंदी ने आज दौरा किया. इस दौरान 9 मौजा पूजा कमेटी के साथ एक विशेष बैठक की. इस दौरान मंदिर कमेटी ने शिव मंदिर निर्माण कराने की बात विधायक के समक्ष रखी. जिस पर विधायक ने संज्ञान में लेकर पूजा कमेटी के लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द व निजी खर्चे से मंदिर का निर्माण करवाएंगे. जिस पर मंदिर कमेटी के लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही विधायक ने पहाड़पुर पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामापदा महतो, प्रतिनिधि छोटू लाल हंसदा, गांव के प्रधान नीलकंठ सिंह, जलान मार्डी, काजोल सिंह, आदित्य सिंह, हरेनाथ सिंह आदि पूजा समिति के लोग उपस्थित थे.



