बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत छोटाअर्जुना गांव के पिण्ड्राथान में लगा ट्रांसफार्मर पिछले तीन माह से खराब था. जिसके कारण ग्रामीण और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने बिजली समस्या से मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को अवगत कराकर समाधान करने की मांग की.मुखिया श्री मुर्मू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखकर जल्द समाधान का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)
प्रशासनिक पहल के बाद शुक्रवार को गांव में नया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया. लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण एवं किसानों को राहत मिली. गांव में नये ट्रांसफार्मर लगने से लोगों में खुशी की लहर है. इस मौके पर खंडामौदा पंचायत के मुखिया पंचानन मुंडा, मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू, विष्णु पद घोष, कृष्णा दत्त, सुपल धाड़ा, दिलीप धाड़ा, कृष्ण पद नायक, प्रसेनजीत गिरि, विश्वजीत राणा समेत अन्य उपस्थित थे.












