
जमशेदपुर : मानगो के निचले इलाकों में पानी की घोर किल्लत है. देशबंधु लाइन की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है. जबकि महज आधा किलोमीटर की दूरी पर जलापूर्ति योजना है. इसके बावजूद भी देशबंधु इलाके के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. उधर पानी की समस्या और मूलभूत समस्या के मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बस्ती का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी और अविलंब समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया. उधर विधायक सरयू राय का कहना है इस मामले में जिला प्रशासन से बात करेंगे और इस बस्ती में मूलभूत सुविधा बहाल हो इसके लिए राज्य सरकार से मिलकर इस मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा.




