• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 9, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-mla-saryu-roy-जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शराब दुकानों की बंदोबस्ती का मुद्दा उठाया, अवैध अतिक्रमण पर बने शराब दुकानों को तत्काल बंद कराये डीसी, सरयू राय की पार्टी के लोगों ने मानगो में बर्बाद हो रहे पानी का मुद्दा उठाया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT
सरयू राय.

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पूर्ववर्ती सरकार में जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत शराब दुकानों की बंदोबस्ती के प्रक्रिया की जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि दिनांक 4.8.2020 को पूर्वी सिंहभूम के सहायक उत्पाद आयुक्त ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को लिखित पत्र में बताया है कि खुदरा उत्पाद दुकानें आनलाइन विधि द्वारा लाटरी के माध्यम से बंदोबस्ती/आवंटित की गई हैं. उक्त अधिसूचना के कंडिका-22(1) के आलोक में संबंधित सभी अनुज्ञाधारी द्वारा आपत्तिरहित स्थल संबंधी पूर्ण विवरण उपलब्ध कराये जाने के उपरांत संबंधित अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा जांचोपरांत उत्पाद अधिनियम की धारा-47 के अंतर्गत स्थल आपत्तिरहित प्रतिवेदन किये जाने के पश्चात तत्कालीन उपायुक्त द्वारा अनुमोदित स्थल पर सभी खुदरा उत्पाद दुकानें कार्यरत है, परंतु जमशेदपुर के अंचल अधिकारी ने जांचोपरांत 6.10.2020 को सहायक उत्पाद अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को बताया है कि जांच के क्रम में किसी भी अनुज्ञप्तिधारक द्वारा जमीन के संबंध में कोई भी सक्षम कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. अतः स्पष्ट है कि भूमि पर दुकान चलाने का वैध अधिकार अनुज्ञप्तिधारक को नहीं है. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में देशी एवं विदेशी शराब की करीब 44 दुकानें आवंटित की गई हैं. प्रायः सभी दुकानें अवैध भूमि पर पाई गई हैं और अंचल अधिकारी ने टिप्पणी किया है कि अनुज्ञाधारी द्वारा भूमि से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है. श्री राय ने कहा है कि उपायुक्त को जांचोपरांत इन सभी दुकानों की बंदोबस्ती रद्द करनी चाहिए और यदि सरकार के लिए शराब बेचना जरूरी है तो दुकानों की बंदोबस्ती झारखंड उत्पाद नियमावली 2018 में वर्णित नियमों एवं शर्तों के अनुसार करें. पूर्व में की गई दुकानों की बंदोबस्ती अवैध है. इसका पता लगाना चाहिए कि दुकानों की अवैध बंदोबस्ती में किसका हाथ है और क्या ये दुकानें निहित स्वार्थ में बंदोबस्त की गई है ?

भाजमो के लोग मांगपत्र सौंपते हुए.

मानगो पुल के पास रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद होने का मुद्दा उठाया
सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो मंडल के संयोजक संतोष भगत के नेतृत्व में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रविन्द्र गगराई से मिला तथा मानगो जेपी सेतु के छोर पर (नदी के किनारे) स्थित सामुदायिक नल से प्रतिदिन लाखों लीटर पानी को बर्बाद होने से रोकने के लिए उसे तत्काल मरम्मत करने को लेकर एक मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2012 में सरकारी निधि से नागरिकों के लिए पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु उक्त सामुदायिक नल को लगवाया गया था. नल का उचित देखभाल नहीं होने के कारण नल का वाल्व खराब हो गया है, जिससे उसमें से पानी निरंतर बहते रहता है तथा प्रतिदिन लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक पदाधिकारी से आग्रह किया कि इसे तत्काल ठीक करवाया जाय यदि इसे मरम्मत नहीं किया जा सकता तो उसके स्थल पर नया नल लगवाने की भी मांग प्रतिनिधिमंडल ने उठायी. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि इसे उनके द्वारा ठीक नहीं करवाया जाएगा तो भाजमो के कार्यकर्ता आपसे में चंदा इकट्ठा कर इसे ठीक करवायेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी ने भाजमो के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे यथाशीघ्र नल को बदलवा देंगे. प्रतिनिधिमंडल में कुलविंदर सिंह पन्नु, प्रवीण सिंह, धमेन्द्र प्रसाद, जीतु पाण्डेय, आकाश साह, पंकज गुप्ता, संजय वर्मा, राजेश लोधी, प्रेम सक्सेना, सुनीता सिंह, सुशीला सिंह आदि मौजुद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur tagore academy : साकची टैगोर एकेडमी के रक्तदान शिविर में पूर्व छात्रों से लेकर अभिभावकों ने किया रक्तदान, हर साल हो रहा आयोजन
खबर

Jamshedpur tagore academy : साकची टैगोर एकेडमी के रक्तदान शिविर में पूर्व छात्रों से लेकर अभिभावकों ने किया रक्तदान, हर साल हो रहा आयोजन

August 9, 2026
Jamshedpur havan for safety of passefs-by : लुआबासा पुलिया की बदहाली पर बढ़ रहा ग्रामीणों का आक्रोश, राहगीरों को हादसे से बचाने के लिए कराया हवन
खबर

Jamshedpur havan for safety of passefs-by : लुआबासा पुलिया की बदहाली पर बढ़ रहा ग्रामीणों का आक्रोश, राहगीरों को हादसे से बचाने के लिए कराया हवन

August 9, 2026
Jamshedpur youth missing : मानगो का 39 वर्षीय परवेज आलम 6 अगस्त से लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील
खबर

Jamshedpur youth missing : मानगो का 39 वर्षीय परवेज आलम 6 अगस्त से लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील

August 9, 2026
Next Post
Jamshedpur Plasma Donation : कोरोना पर विजय पा चुके टीएमएच के अशोक कुमार शर्मा समेत तीन लोगों ने किया प्लाज्मा दान

Jamshedpur Plasma Donation : कोरोना पर विजय पा चुके टीएमएच के अशोक कुमार शर्मा समेत तीन लोगों ने किया प्लाज्मा दान

West Singhbhum : बंदगांव थाना क्षेत्र से चाईबासा पुलिस ने पीएलएफआई सदस्य को किया गिरफ्तार

West Singhbhum : बंदगांव थाना क्षेत्र से चाईबासा पुलिस ने पीएलएफआई सदस्य को किया गिरफ्तार

jamshedpur-police-kindness-जमशेदपुर पुलिस की की मानवता की कीजिये तारीफ, सीतारामडेरा में लावारिस घुमती लड़की को हुगली अपने घरवालों से मिलवाया, जानिये पूरा मामला

jamshedpur-police-kindness-जमशेदपुर पुलिस की की मानवता की कीजिये तारीफ, सीतारामडेरा में लावारिस घुमती लड़की को हुगली अपने घरवालों से मिलवाया, जानिये पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News